Punjab News: मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ किया जा रहा भद्दा मजाक बंद करे पंजाब सरकार : सुभाष शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार किसानों के साथ मुआवज़े के नाम पर भद्दा मजाक करना बंद करे और पंजाब के किसानों को उनकी फसल, सब्जियां और हरे चारे की बर्बादी के लिए 50,000 रुपये प्रति एकड़ और खेतिहर मजदूरों को 5,000 रुपये प्रति एकड़ का तत्काल मुआवजा सीधे किसानों के खाते में डाले।

यह बातें पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी अपने प्रेस नोट के माध्यम से कहीं। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मेमो संख्या 09/27/23-1 डीएम-1/5899 दिनांक 06 अप्रैल के माध्यम से बारिश, ओलावृष्टि, अँधेरी आदि से बर्बाद हुई फसलों के लिए केवल 11 करोड़ 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं, जो कि पंजाब के हमारे किसान भाइयों के साथ भद्दा मजाक है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

क्योंकि अगर यह रकम पंजाब के 23 जिलों में बांट दी जाए तो एक जिले को केवल 50 लाख रुपये और एक गांव को केवल 9 हजार रुपये ही आते हैं। सुभाष शर्मा ने कहा कि खुद को किसान का बेटा बताने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह हमारे किसान भाइयों के साथ एक भद्दा मजाक नहीं तो और क्या है? उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का सारा कर्ज तुरंत माफ करे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की पूरी सरकार, खासकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिर्फ अपने आका अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए बेवजह के विज्ञापनों, बेवजह दूसरे राज्यों के दौरों पर पंजाब की जनता के टैक्स के अरबों रुपये खर्च कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब इसकी कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है। उन्होंने पंजाबियों से अपील की कि वे खुल कर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करें और भाजपा उनके सभी सपनों को साकार करेगी।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *