Punjab News: पंजाब में किसानों के लिए बड़ी खबर, मान सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 08 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि इससे अन्नदाताओं को कोई नुकसान नहीं होगा और नष्ट हुई फसल को नष्ट करने का भी आदेश दिया है। इसको लेकर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल खुद खेतों में जाकर निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

गिरदावरी में किसी किसान के साथ धक्का मुक्की न हो इसके लिए खुद कृषि मंत्री ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा मिले, लेकिन गिरदावरी के समय किसी भी किसान के साथ अन्याय या दबाव हो तो वह किसान 9309388088 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए शिकायत की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

कृषि मंत्री धालीवाल ने कहा कि इस नंबर पर दर्ज शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का बैसाखी पर किसानों को खराब फसल का मुआवजा देने का वादा पूरा होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों को गांवों में जाकर किसानों से मिलने को कहा है। किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Video- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *