Jalandhar News: जालंधर में ESS KAY TRAVELS पर डीसी दफ्तर के अफसर मेहरबान, दो साल पहले खत्म हो चुके लाइसेंस पर अब भी चल रही है एजैंटी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 08 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर जालंधर में ठगी का धंधा बदस्तूर जारी है। हालात यह है कि दो साल पहले कैंसिल व खत्म हो चुके लाइसेंस पर छात्रों को ठगा जा रहा है। जिससे इन एजैंटों के खिलाफ न तो पुलिस कोई कार्रवाई करती है और न ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी एक्शन लेता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा के सामने ठगी का अड्डा ही नहीं, बल्कि पूरा इलाका बसा हुआ है। यहां आधे से ज्यादा ट्रैवल एजैंट के पास या तो लाइसेंस नहीं है, या फिर लाइसेंस कैंसिल हो चुका है, अथवा लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी है। इसी तरह ESS KAY TRAVELS के नाम पर चल रहे दफ्तर में लाइसेंस की मियाद खत्म होने के बाद भी टिकटिंग और वीजा लगवाने का काम किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई ट्रैवल एजैंटों की लिस्ट में ESS KAY TRAVELS की जगह BSS KAY TRAVELS का नाम है। जबकि लाइसेंस नंबर दोनों के एक समान है। इसका लाइसैंस 2 मार्च 2021 को खत्म हो चुका है। करीब दो साल से बिना लाइसेंस के ESS KAY TRAVELS के दफ्तर में टिकटिंग और वीजा लगाने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

इस संबंध में जब एडीसी अमित महाजन से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उधर, ESS KAY TRAVELS के मालिक सुभाष महाजन का कहना है कि डीसी दफ्तर में लाइसेंस रिन्यू के लिए अप्लाई किया है, लेकिन एमए ब्रांच लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले दो साल से बिना लाइसेंस के टिकटिंग और वीजा का काम कैसे किया जा रहा है। कहीं न कहीं इस पूरे खेल में जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत है।

VIDEO- अमृतपाल की भिंडरांवाला 2.0 बनने की सनक

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *