High Alert in Punjab: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 09 Apr 2023

डेली संवाद, लुधियाना। High Alert in Punjab: पंजाब का लुधियाना (Ludhiana) हाई अलर्ट पर है। लुधियाना में धारा 144 लगा दी गई है। यह कार्यवाही खुफिया इनपुट के बाद जिला प्रशासन ने की है। हालांकि अधिकारियों ने इसे रूटीन का ऑर्डर बताया है और अगले दो महीने तक प्रभावी रहेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

धारा 144 लागू होते ही लुधियाना की सड़कों पर पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। बताया गया है कि शादी के सीजन होने की वजह से महानगर की सड़कों से बारात गुजरती हैं। जिसकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

प्रशासन ने साथ ही यह भी आदेश दिए है कि जो लोग बाहर से आकर रह रहे हैं वह अपनी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच धारा 144 के तहत रोष धरने, रैलियां आदि करने पर भी रोक लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, निभाई बड़ी भूमिका

पुलिस के पास इनपुट है कि कुछ शरारती लोग धरना या रैली की आड़ में कोई शरारत कर सकते है जिससे माहौल खराब होने का डर है। प्रशासन से परमिशन लेने के बाद वह सैक्टर 39-A पुड्‌डा मैदान, वर्धमान मिल चंडीगढ़ रोड पर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस जगह पर ज्वलनशील पदार्थ, तेजधार हथियार और असला ले जाने पर पूर्ण पाबंदी होगी।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *