Punjab News: पंजाब में एक बार फिर इस कॉलेज के बाहर लिखे गए खालिस्तानी नारे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 10 Apr 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में आए दिन खालिस्तान के नारे देखने को मिलते ही रहते है। ऐसा ही एक और मामला पंजाब के बठिंडा से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर खालिस्तान के नारे पंजाब में लिखवा दिए हैं।

Punjab News: पंजाब में एक बार फिर इस कॉलेज के बाहर लिखे गए खालिस्तानी नारे

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

आपको बता दे कि इस बार यह नारे नारे 324वें खालसा दिवस से चार दिन पहले बठिंडा के तलवंडी साबो में लिखे गए हैं, जहां बैसाखी व खालसा साजना दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाया जाना है। यह नारे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू तलवंडी साबो के माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज के बाहर लिखवाए हैं।

Punjab News: पंजाब में एक बार फिर इस कॉलेज के बाहर लिखे गए खालिस्तानी नारे

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

इसके साथ ही पन्नू ने इसकी वीडियो भी बनाकर वायरल की है। जिसमें वह साफ तौर पर बोल रहा है कि पंजाब का हल खालिस्तान ही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों के बाद तलवंडी साबो में श्री दमदमा साहिब में खालसा साजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर 12 से 14 अप्रैल तक विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *