⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 186 शब्द|📅 10 Apr 2023
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है पंजाब के AG विनोद घई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यहां हम आपको बता दे कि विनोद घई अपनी जूनियर के साथ अवैध संबंधों के चलते विवादों में हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
दिल्ली निवासी विनोद घई की जूनियर सहयोगी की बहन ने एक वीडियो जारी कर अपनी बहन और घई के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है। अब तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनकी जगह अक्षय भान को महाधिवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। AG विनोद घई 1989 से चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अधिकतम जमानत अर्जियों और हत्या की अपीलों पर सफलतापूर्वक बहस की है।
VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय








