Jalandhar By Poll: LOVELY पर बड़ा सियासी हमला, प्रताप बाजवा बोले- पलंग तोड़ मिठाई बनाने वाले कहीं खुद की पलंग न तुड़वा लेना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 501 शब्द|📅 10 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने भगवंत मान और आप सरकार के बहाने जालंधर की लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी पर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस भवन में कहा है कि सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाने के पीछे लवली वालों का हाथ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सुशील रिंकू के पास फर्जी डिग्री है, शायद ये डिग्री भी लवली ने रिंकू को दी होगी। बाजवा ने कहा कि पहले हमें सुशील रिंकू की योग्यता तो बताओ? यह कोई वॉर हीरो था या फिर ओलिंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट था या फिर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ कर आया था। यह तो बस दसवीं पढ़ा है और शायद हो सकता है कि वह फर्जी डिग्री लवली यूनिवर्सिटी से ली हो, क्योंकि टिकट भी लवली यूनिवर्सिटी ने दिलवाई है।

इसे साथ ही उन्होंने लवली पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम भी लवली काम भी लवली और टिकट भी लवली। प्रताप सिंह बाजवा ने इसके साथ ही लवली की पलंग तोड़ मिठाई को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि लवली जो पलंग तोड़ मिठाई बनाता है वही बनाओ। देखना कहीं सियासत के चक्कर में आपकी खुद की पलंग ही न टूट जाए। उन्होंने कहा कि सियासी पलंग तोड़ बहुत खतरनाक होती है। सियासी कामों में आप ना ही आयो तो अपने लिए बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

आपको बता दे कि गत दिवस कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया था इसके साथ ही उसे जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। प्रताप सिंह बाजवा ने इसके साथ ही सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए आप सरकार और भगवंत मान जिम्मेदार बताया है।

Jalandhar By Poll: LOVELY पर बड़ा सियासी हमला, प्रताप बाजवा बोले- पलंग तोड़ मिठाई बनाने वाले कहीं खुद की पलंग न तुड़वा लेना
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा

इसी के साथ ही उन्होंने आप आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है उन्हीने कहा की केजरीवाल कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम पढ़े लिखे है और कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री देश के लिए घातक है इसलिए में उसी केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि सुशील रिंकू की योग्यता क्या है?

इसके साथ ही उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं से लोगों से अपील की है कि अपनी अपनी कमर कस लो क्योंकि चुनाव आने वाले है और सबको कमर कसने की जरूरत है इसलिए भगवंत मान की तबदीली हो सकती है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पहले संगरूर हार गए और अब उनको जालंधर से हराना है। इसने साथ ही उनको कहा कि हम आने वाले समय में कॉरपोरेशन में भी जीतेंगे और एक दिन कांग्रेस को जरूर कामयाबी मिलेगी। उधर, इस संबंध में जब एलपीयू के पीआरओ से इस संबंध में जब पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

VIDEO- जालंधर की LOVELY पर कांग्रेस का सियासी हमला, बाजवा बोले – पलंग तोड़ मिठाई बनाने वाले कहीं खुद की पलंग न तुड़वा ले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *