Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस का शिकंजा, जांच के लिए किया तलब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 11 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कसा है। चन्नी को विजिलेंस की तरफ से नोटिस भेजा गया है। उन्हें कल यानि 12 अप्रेल को मोहाली हेड ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक उनको यह नोटिस आय से अधिक संपत्ति के मामले में भेजा गया है।

Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कल सुबह 10. 30 बजे पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया है। यहां हम आपको बता दे कि चन्नी पर पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी है। पिछले महीने जब विजिलेंस को पता चला था कि चन्नी विदेश भाग सकता है तो विजिलेंस ने चन्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

अब जब तक जांच चल रही है तब तक चन्नी विदेश नहीं जा सकते है। विजिलेंस ब्यूरो उनके भाइयों और परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच कर रहा था। दरअसल, कुछ ठेकेदारों को पूर्व सीएम द्वारा अनुचित लाभ दिए जाने के बारे में विजिलैंस ब्यूरो को इनपुट मिले थे। आपको बता दे कि पिछले साल 2022 विधानसभा चुनावों से पहले चन्नी के भतीजे को ED ने 10 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किया था।

VIDEO- JALANDHAR BY POLL। Ex MLA सुरिंदर चौधरी ने छोड़ा चाची का साथ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *