Navjot Singh Sidhu Security: नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा कम करने पर भड़की पत्नी नवजोत कौर, भगवंत मान को दी चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 11 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Navjot Singh Sidhu Security: रोडरेज मामले में सजा काट से जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पिछले दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सिक्योरिटी कम कर दी थी। इसी बात को लेकर अब सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान को ट्वीट कर चेतावनी दी है।

Navjot Singh Sidhu Released
Navjot Singh Sidhu Released

उन्होंने कहा कि अगर उनके पति को कुछ भी होता है तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे। आपको बता दे कि सिद्धू के पटियाला जेल से बाहर आते ही उनकी सिक्योरिटी जैड प्लस से कम करके वाई प्लस कर दी गई है जिसके चलते 25 में से 13 लोग ही उनकी सुरक्षा के लिए दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

डॉ. नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान के नाम ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है। डॉ. नवजोत कौर ने कहा- माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब। मेरे पति एक ऐसे नेता हैं जिनके बहुत सारे समर्थक हैं। पंजाब के प्रति अपने प्रेम के कारण वह दिन-रात यात्रा कर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस के एक भाषण में उनका जिक्र होने के बावजूद आपने उनकी सुरक्षा में कटौती की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

https://twitter.com/DrDrnavjotsidhu/status/1645446360899133448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1645446360899133448%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

किसी भी नुकसान के लिए आप सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। आपने अपने प्रियजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन आप दूसरों के प्रति भी जिम्मेदार हैं जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। अपने अहंकार को अपने दिमाग पर हावी न होने दें और गलत कार्य करने के लिए मजबूर न करें। वर्तमान स्थिति उनके लिए मुख्यमंत्री पंजाब के अनुकूल नहीं है।

VIDEO- JALANDHAR BY POLL। Ex MLA सुरिंदर चौधरी ने छोड़ा चाची का साथ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *