Loot In Punjab: पंजाब में लूट के इरादे से व्यवसायी की हत्या, घटना CCTV में हुई कैद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 11 Apr 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Loot In Punjab: पंजाब में लूट और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां लूट के इरादे से एक व्यवसायी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला लुधियाना की कोचर मार्कीट का है बताया जा रहा है कि यह वारदात लूट के इरादे से की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पॉश इलाके मॉडल ग्राम क्षेत्र के कोचर बाजार में बीती देर रात एक व्यवसायी की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी। मृतक व्यवसायी की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक व्यापारी मनी एक्सचेंज का काम करता था और वारदात के दौरान दुकान के घर वापस आ रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

वह रात के करीब 9 बजे जब वह दुकान बंद कर रुपयों से भरा बैग लेकर स्कूटर पर घर लौट रहा था, इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे व्यवसायी का पीछा कर रहे थे। उन्होंने उसे घेर लिया और फिर उस पर हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान करोड़ों रुपए की लूट का आशंका है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

मंजीत सिंह को आस पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करना शुरु कर दी है। जहां वारदात हुई वह जगह पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के कार्यालय के पास है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

VIDEO- JALANDHAR BY POLL। Ex MLA सुरिंदर चौधरी ने छोड़ा चाची का साथ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *