Punjab Vigilance: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा अल्पसंख्यक आयोग का पूर्व सदस्य और उसका पीए रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 12 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरोध में शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य लाल हुसैन और उसके निजी सहायक मुहब्बत मेहरबान को 10,49,500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। गौरतलब है कि फरवरी 2020 से फरवरी 2023 तक लाल हुसैन इस अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे हैं।

आज यहाँ इसका खुलासा करते हुए, विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता सन्दीप कुमार, निवासी गाँव चानन वाला, जि़ला फाजि़ल्का ने दोष लगाया है कि उपरोक्त मुलजि़मों ने उसके भाई, बहन, साले और दोस्त को वकफ़ बोर्ड में या डीजीपी पंजाब के सीधे कोटे के अंतर्गत सिपाही के तौर पर नौकरी दिलाने के बदले प्रति व्यक्ति 07 लाख रुपए की माँग की है।

शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि उक्त मुलजि़म उससे पहले ही तीन किस्तों में 10,49,500 रुपए ले चुके हैं। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्ध में मुलजि़म मेहरबान के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर शिकायत के साथ ब्यूरो को दे दिया था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जाँच की और इस रिश्वत की रकम की माँग करने और स्वीकार करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ मोहाली में विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना उडन दस्ता-1 पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। दोनों मुलजि़मों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और मोहाली की समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *