Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाई बाबासाहेब अंबेडकर जयंती तथा कृषि पर्व बैसाखी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 13 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलोंमें बैसाखी पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘स्वैग पंजाब दा’ विषय के अंतर्गत कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों से पंजाब के प्रसिद्ध आईकॉन से संबंधित प्रसिद्ध पंक्तियाँ लिखवाई गईं।

कक्षा तीसरी के बच्चों द्वारा पक्खी डेकोरेशन में बड़े उत्साह से भाग लिया गया। ‘साड्डा विरसा’ थीम के अंतर्गत पंजाब की संस्कृति को दर्शाते हुए हेरिटेज क्लब के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने पंजाबी वेशभूषा में सजधज कर रंगारंग कार्यक्रम पंजाब की बोलियाँ व गिद्दा प्रस्तुत कर सबको आनंदविभोर कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

अध्यापिकाओं ने कक्षाओं में पंजाबी सभ्यता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व का ऐतिहासिक महत्व बताया तथा भारतीय किसानों के लिए बैसाखी के त्योहार के महत्व को भी स्पष्ट किया।
इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने वसंत फसल उत्सव बैसाखी और डॉ. बी.आर.अंबेडकर का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।

विद्यार्थी-अध्यापकों एना और शालिनी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के तीन मूलभूत सिद्धांतों स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व से सबको अवगत करवाया तथा संविधान में सभी भारतीय नागरिकों के लिए समान अधिकारों का समर्थन किया। इस अवसर पर भावी शिक्षकों द्वारा ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता के खिलाफ एक योद्धा’ विषय पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया, जो सबके द्वारा सराहा गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत गिद्दा और भांगड़ा ने पूरे परिवेश को मनोरंजक व खुशनुमा बना दिया।
शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स) ने विद्यार्थियों को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हुए कृषि पर्व बैसाखी के त्योहार का महत्व बताया। डॉ.बी.आर.अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *