Punjab News: वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्टेट इंटेलिजैंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट और जी.एस.टी प्राइम की शुरुआत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 13 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, कार्यक्रम लागूकरण, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज स्टेट इंटेलिजैंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट (एस.आई.पी.यू), और जी.एस.टी प्राइम जोकि राज्य के जी.एस.टी अधिकारियों के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर कर वसूली और पालना के विश्लेषण एवं निगरानी करने के लिए एक विश्लेषणात्मक पोर्टल है, की शुरुआत की गई।

Punjab News: वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्टेट इंटेलिजैंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट और जी.एस.टी प्राइम की शुरुआत

यहाँ पंजाब भवन में इस सम्बन्धी हुए विशेष इवेंट को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कराधान विभाग के मौजूदा 7 मोबाइल विंग्स अमृतसर, बठिंडा, फाजि़ल्का, शंभू (पटियाला), लुधियाना और जालंधर को अब स्टेट इंटेलिजैंस और प्रीवैनटिव इकाईयों में तबदील करने के अलावा 3 नए एस.आई.पी.यू स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए स्थापित किए गए एस.आई.पी.यू में माधोपुर (पठानकोट), मोहाली और मुख्य कार्यालय, पटियाला में केंद्रीय यूनिट शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जी.एस.टी प्राइम की मुख्य विशेषताओं के बारे में खुलासा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के नतीजे के तौर पर कर अधिकारियों द्वारा बेहतर निगरानी की जा सकेगी और करदाताओं द्वारा कर पालना में भी विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली डिफॉल्टरों और टैक्स चोरी करने वालों की पहचान करने के लिए क्षेत्रीय स्तर के दफ्तरों और एन्फोर्समैंट और ख़ुफिय़ा दफ्तरों की ज़रूरतों को पूरा करेगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल जी.एस.टी कॉमन पोर्टल और ई-वे बिल प्रणालियों और कर प्रशासन के बीच एक पुल के तौर पर काम करता है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कर विभाग की इन पहलों का उद्देश्य कर की प्रभावी पालना, शीर्ष डिफॉल्टरों की पहचान, करदाता के विवरणों का आसान रिकॉर्ड रखना और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए ऑडिट और निरीक्षण के लिए करदाताओं की पहचान करना है।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *