Jalandhar News: जालंधर के पांच ट्रैंवल एजैंटों के दफ्तर को बंद करने के आदेश, डीसी ने पुलिस कमिश्नर को भी लिखा पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 14 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह ने ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। डीसी जसप्रीत सिंह ने शहर के पांच ट्रैवल एजैंटों के दफ्तरों को तत्काल बंद करवाने का आदेश दिया है। साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जानकारी के मुताबिक डीसी जसप्रीत सिंह ने नरिंदर सिनेमा के पास ESS Kay Travels, ओल्ड पासपोर्ट दफ्तर के पास Kay Gee Exports Pvt. Ltd, नरिंदर सिनेमा के पास The Family Visa, अरोड़ा प्राइम टावर की तीसरी मंजिल पर स्थित Amcan Immigration and Education, छोटी बारादरी पार्ट-1 में Deep Ocean  को बंद करने के आदेश दिए हैं।

Jalandhar News: जालंधर के पांच ट्रैंवल एजैंटों के दफ्तर को बंद करने के आदेश, डीसी ने पुलिस कमिश्नर को भी लिखा पत्र
डीसी जसप्रीत सिंह द्वारा ट्रैवल एजैट के दफ्तर को बंद करवाने के आदेश दिए हैं
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

डीसी ने आदेश देते हुए कहा कि इन पांचों ट्रैवल एजैंटों के पास लाइसेंस नहीं है, लेकिन इनके दफ्तर रोज खुल रहे हैं। शिकायत के बाद इन पांचों ट्रैवल एजैंटों के दफ्तर को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं, डीसी ने डेली संवाद से बात करते हुए कहा कि शहर के 493 ट्रैवल एजैंटों के लाइसेंस सस्पैंड किए हैं। बावजूद इसके इनमें से कुछ लोग दफ्तर खोल रहे हैं। बिना लाइसेंस के कोई काम नहीं कर सकता है।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *