Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स में मेटावर्स इमर्सिव लर्निंग प्रोग्राम 360VR का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 17 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में मेटावर्स इमर्सिव लर्निंग प्रोग्राम 360 VR का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता दिखाई।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए “ऐन इंस्पायरिंग जर्नी : फ्रॉम अर्थ टू स्पेस”का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बच्चे इसमें मानव अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने रॉकेट लॉन्च पैड पर जाने, अंतरिक्ष में जाने और वहाँ से धरती को देखने का अद्भुत अनुभव लिया।

उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा रोमांचक अंतरिक्ष की सैर देखी तथा अंतरिक्ष में एस्ट्रोयड्स कॉमेट्स तथा सेटेलाइट्स का आनंद भी उठाया। कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए “स्पेस एक्सप्लोरेशन : डिस्कवर लाइफ ऑन एक्सोप्लैनेट्स” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में यात्रा करने,अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने और अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने का रोमांचक अनुभव किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने अलग-अलग एक्सोप्लैनेट देखे तथा 360 VR में सबसे रहने योग्य एक्सोप्लैनेट सिस्टम की खोज की। यह प्रोग्राम तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने खूब लुत्फ़ उठाया। आगामी सत्रों में विद्यार्थी स्पेस के बारे में और भी अधिक नई जानकारी प्राप्त कर पाएँगे।

VIDEO- मोहिंदर भगत ने क्यों छोड़ी BJP? पहली बार बताया सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *