Accident News: बड़ा हादसा, राइस मिल की इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, कई जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, करनाल। Accident News: हरियाणा के करनाल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा के करनाल में, एक तीन मंजिला चावल मिल, जिसमें लगभग 157 श्रमिक रहते थे। तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए है।

बता दें कि राइस मिल की इमारत गिरने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई है। मिल के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी मशीनों के जरिए इमारत का मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

करनाल जिले के तरावड़ी में शिव शक्ति राइज मिल में मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब का ये हादसा बताया जा रहा है। मजदूर रात को राइस मिल के अंदर ही सोते है, इस दौरान मिल की इमारत में बने लेबर क्वार्टर का एक हिस्सा गिर गया, इसी हिस्से में मजदूर सो रहे थे। हादसे के बाद पुलिस औऱ प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए दो टीमें गठित की है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद है। घायल मजदूरों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं हादसे को लेकर करनाल SP शशांक कुमार का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

https://youtu.be/_GsbZlKTdB0
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *