Political News: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच अजित पवार का बड़ा बयान आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, महारष्ट्र। Political News: NCP नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। अजित पवार ने कहा कि वह वे एनसीपी में हैं और एनसीपी में ही रहेंगे। एनसीपी जो भी तय करेगी, मैं वहां रहूंगा। इसी के साथ ही अजित पवार ने एनसीपी छोड़ने की अफवाहों को खारिज किया और कहा कि मेरे बारे में फैलाई गई अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

अजीत पवार ने कहा, ”आज मुझसे विधायक मिलने आए थे, ये रूटीन काम के लिए आए थे। इसका अलग मतलब मत निकालो। मैं पार्टी और शरद पवार के प्रति बहुत वफादार हूं और और जो वे कहेंगे वही करूंगा। जो मैसेज और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वह सब हमारे खिलाफ साजिश है। अजित पवार ने कहा, देश में लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें किसानों को है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

एनसीपी नेता अजीत पवार ने एनसीपी छोड़ने की अफवाहों पर कहा कि मैंने किसी विधायक के हस्ताक्षर नहीं लिए हैं। अब सभी अफवाहें बंद होनी चाहिए। इसे पहले शरद पवार ने भी ऐसी अटकलों को ख़ारिज किया था। उन्होंने कहा था कि किसी ने भी एनसीपी विधायकों की बैठक नहीं बुलाई है। उन्होंने मीडिया में चल रही रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि इन सभी चर्चाओं का कोई महत्व नहीं है।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *