Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने ‘हमारी विरासत, हमारी संस्कृति’ थीम के तहत मनाया ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स (Innocent Hearts) के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर ) में हेरीटेज क्लब  के विद्यार्थियों ने ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ (World Heritage Day) धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने 'हमारी विरासत, हमारी संस्कृति' थीम के तहत मनाया 'वर्ल्ड हेरिटेज डे'

हेरिटेज क्लब के एंबेसडर विद्यार्थियों ने बताया कि इन गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य मानव स यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करना है। इस अवसर पर हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को देश की धरोहर भारतीय स्मारकों, सांस्कृतिक स्थलों की पूर्णरूप से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति को आधार बनाकर ‘यूनिटी इन डाइवर्सिटी’ थीम पर कोलाज़ मेकिंग गतिविधि में भाग लिया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से ‘कजल द ब्रेन’ क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई। ‘हमारी विरासत, हमारी संस्कृति’ थीम के तहत विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए ‘जंग-ए-आज़ादी’ करतारपुर ले जाया जाएगा। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे सदैव देश की धरोहर सांस्कृतिक स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

विभिन्न गतिविधियों जैसे शब्द – गायन, पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा, भाँगड़ा की अत्यंत मोहक प्रस्तुति द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का प्रमाण दिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बताया कि अगर वे भी देश की धरोहर को साफ-सुथरा रखेंगे, उसे किसी तरह की हानि न पहुँचाएँगे, तो वे भी किसी न किसी रूप में देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दे पाएँगे।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *