Mohalla Clinic: विधायक लाभ सिंह उगोके की बड़ी कार्रवाई, मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर व 3 कर्मचारी निलंबित

Daily Samvad
2 Min Read
Aam Aadmi Clinic
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 19 Apr 2023

डेली संवाद, बरनाला। Mohalla Clinic: बरनाला के विधायक लाभ सिंह उगोके द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ला क्लीनिक के डॉ. कंवर नवजोत सिंह, फार्मासिस्ट कुबेर सिंगला और क्लीनिक सहायक मनप्रीत कौर को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टरों ने मरीजों की संख्या अधिक दिखाकर रिकॉर्ड में हेराफेरी की है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं दूसरी तरफ , इलाके के लोग डॉक्टर और उनकी टीम के समर्थन में उतर आए। उन्होंने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही लोगों ने इन्हें बहाल करने की मांग की है। बरनाला में आप विधायक लाभ सिंह ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक को स्थानांतरित किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग क्लिनिक में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी दिखा रहे थे। जांच के बाद 24 अप्रैल से इनकी सेवाएं समाप्त करने का पत्र जारी किया गया है। यहां हम आपको बता दे कि क्लीनिकों में, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों को रोगियों की संख्या के अनुसार भुगतान किया जाता है।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *