Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू को दिया समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 19 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: ऑटो यूनियन जालंधर ने जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। ऑटो रिक्शा चालक अपने ऑटो रिक्शा पर बैनर लगाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। जालंधर बस स्टैंड पर आईएस बागा की ओर से ऑटो यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की गई।

Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव के लिए 'आप' प्रत्याशी रिंकू को दिया समर्थन

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बैठक के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू सहित सुरिंदर सिंह धोत, कंवर इकबाल मौजूद थे। इस बैठक के दौरान ऑटो यूनियन ने अपने ऑटो रिक्शा के पीछे पार्टी के चुनाव चिन्ह लगा कर प्रचार करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य को गरीबों के दर्द को समझने वाली सरकार मिली है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को पूरा समर्थन दिया जाएगा और पार्टी को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाई जाएगी। इस मौके पर ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष इंदर सिंह, दर्शन सिंह, जगदीश कुमार, सुखदेव सिंह, गुरचरण सिंह, होशियार सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह बाबा, अजय कुमार, दीपू, राजिंदर कुमार रवि सभरवाल सहित तमाम ऑटो रिक्शा चालक मौजूद रहे।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *