Punjab Crime News: पंजाब में बाप ने बेटे पर चलाई गोलियां, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 20 Apr 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Crime News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर के कस्बा अजनाला के अंतर्गत आते गांव बल्लदवाल में एक बाप ने अपने ही बेटे पर गोलियां चला दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने अपनी भाइयों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर पकड़ा, विदेश भागने की फिराक में थी

इस घटना में युवक घायल हो गया है जिसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वारदात जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। युवक का नाम लवप्रीत सिंह बताया जा रहा है। उसने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन मांगने अपने पिता के पास गया था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसी बीच उसके पिता ने उसके चाचा और कुछ लोगों को बुलाकर उसपर गोली से हमला करवा दिया। वहां मौजूद आस पास के लोगों ने लवप्रीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी है पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है इसके साथ ही हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

VIDEO- बर्खास्त पुलिस अफसर राजजीत सिंह ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड या मोहरा!

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *