CBI Raid: पंजाब के इस जिले में CBI की Raid, 5 घरों में खंगाले रिकॉर्ड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, फरीदकोट। CBI Raid: पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फरीदकोट में CBI ने रेड की है। CBI ने कथित धोखाधड़ी के मामले में फरीदकोट जिले के जैतू अनुमंडल में पांच स्थानों पर गुरुवार को तलाशी ली, जिसमें राजस्थान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक शाखा की तिजोरी से 11 करोड़ रुपये मूल्य के सिक्के गायब हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक CBI टीम ने मामले के 5 संदिग्ध आरोपियों के घरों में 5 घंटे तक जांच-पड़ताल करके रिकॉर्ड जब्त किया। बैंक डिटेल भी ली है। आपको बता दे कि अगस्त 2021 में करौली में एसबीआई की मेहंदीपुर बालाजी शाखा में सिक्कों की गिनती के दौरान कथित धोखाधड़ी का पता चला था। सूत्रों के अुनसार CBI को शक है कि उस समय घोटाले का यह पैसा IPL व शेयर मार्केट में लगाया गया।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

जिसकी ट्रांजेक्शन फरीदकोट जिले के जैतो शहर निवासी 5 लोगों के बैंक खातों में उस दौरान हुई। एडवोकेट ने बताया कि बाला जी ट्रस्ट मेंहदीपुर द्वारा वहां की SBI की शाखा में लगभग 13 करोड़ रूपए के सिक्के जमा करवाए गए थे। 5 साल पहले बैंक के नए मैनेजर ने जब चार्ज लिया तो उसे सिक्के कम दिखाई दिए, जिसके बाद एक निजी कंपनी को टेंडर देकर सिक्कों की गिनती करवाई गई।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सिक्कों की गिनती बाद कंपनी ने पाया कि 13 करोड़ के सिक्कों की जगह 1 करोड़ 65 लाख रुपए के ही सिक्के हैं। गिनती एक निजी वेंडर द्वारा कराई गई थी, जिससे पता चला कि शाखा से 11 करोड़ रुपये से अधिक के सिक्के गायब थे। सीबीआई ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 13 अप्रैल, 2022 को मामला दर्ज किया था।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *