America News: सिखों के लिए गर्व की बात, अमेरिका के वर्जीनिया के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सिख धर्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका के वर्जीनिया में 10 लाख से अधिक छात्र अब अपने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों से सिख धर्म के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। राज्य ने नए सामाजिक अध्ययन मानकों के पक्ष में मतदान किया, जिसके बाद सिख धर्म को पहली बार स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

America News: सिखों के लिए गर्व की बात, अमेरिका के वर्जीनिया के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सिख धर्म

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

यहां हम आपको बता दे कि वर्जीनिया सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम में सिख धर्म, सिख रीति-रिवाजों और परंपराओं के बारे में जानकारी शामिल करने वाला 17वां अमेरिकी राज्य बन गया है। यूएस वर्जीनिया स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने इतिहास और सामाजिक अध्ययन के लिए नए मानकों के पक्ष में मतदान किया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सिख समाज ने कहा कि इस पहल के बाद 10 लाख से ज्यादा छात्रों को सिख समुदाय के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इससे पहले यूटा और मिसिसिप्पी अपने सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम में सिख धर्म, सिख प्रथाओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी शामिल करने वाले 15वें और 16वें अमेरिकी राज्य बन गए।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *