Punjab News: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मालेरकोटला में विरासती अवशेष के बायो रीमेडीएसन और विकास कामों को लेकर किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार ने नगर कौंसिल मालेरकोटला को सुंदर बनाने के लिए विकास कामों पर लगभग 7.80 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

डॉ. निज्जर ने बताया कि लगभग 4.93 करोड़ रुपए की लागत के साथ नगर कौंसिल मालेरकोटला में विरासती अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा किया जायेगा, जबकि अन्य विकास कामों पर लगभग 2.24 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। इसके इलावा नगर पंचायत अमरगढ़ (मालेरकोटला) की साफ़-सफ़ाई का काम सुचारू ढंग से चलाने के लिए सफ़ाई सेवकों, ड्राइवरां और मेट आदि की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पदों की सेवाएं हायर करने पर लगभग 63 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

डॉ. निज्जर ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे विकास कामों से मालेरकोटला की बड़ी आबादी को फ़ायदा होगा और इलाके के लोगों को गन्दगी से फैलने वाली गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद मिलेगी। इस सम्बन्धी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से दफ़्तरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉ. निज्जर ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत की कि विकास कामों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को यकीनी बनाया जाये, जिससे आम लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक प्रभाव पैदा हो सके।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *