Punjab News: पंजाब के इन 5 जिलों में मिलेगी अब सस्ती रेत, CM भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 874 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: राज्य में लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पाँच जिलों की 20 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की जिससे रेत की पिट हैड सेमत 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट यकीनी बनाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने ज़िला मोगा के गाँव संघेड़ा में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि सार्वजनिक खदानें शुरू करने के तीसरे पड़ाव के अंतर्गत अब लुधियाना, फ़िरोज़पुर, मोगा, होशियारपुर और एस. बी. एस. नगर जिलों की 20 नयी खदानें शुक्रवार को कार्यशील हुई, जिससे राज्य भर में चल रही सार्वजनिक खदानों की संख्या बढ़ कर 55 हो गई है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द पंजाब भर में 150 सार्वजनिक खदानों को कार्यशील करेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों में बढ़े- फूले रेत माफिये की जड़ काट दी है जिससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मुहैया हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन सार्वजनिक खदानों पर 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत की बिक्री की जायेगी, जिससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन खदानों में केवल हाथों से ही रेत की खुदाई करने की अनुमति होगी, जबकि मशीनों के द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जा सकेगा। भगवंत मान ने कहा कि अब तक राज्य की 35 सार्वजनिक खदानों के द्वारा 5.82 लाख मीट्रिक टन रेत की खरीद लोगों की तरफ से की जा चुकी है और 20 नयी खदानें शुरू होने से 18.29 लाख मीट्रिक टन रेत लोगों को मुहैया होगी।

नौजवानों के लिए रोज़गार के मौके

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खदानों से सस्ती रेत ही नहीं मिलेगी, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ढंग से नौजवानों के लिए रोज़गार के मौके पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इन खदानों की शुरुआत से लेकर अब तक 5 करोड़ रुपए इन खदानों में मज़दूरी करने वाले लोगों की तरफ से कमाया जा चुका है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि इन खदानों से सिर्फ़ ग़ैर-व्यापारिक प्रोजेक्टों के लिए ही रेत की खरीद की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत की बिक्री सूरज डूबने तक ही होगी और हर सार्वजनिक माइनिंग वाली जगह पर रेत की निकासी रैगूलेट करने के लिए एक सरकारी अधिकारी हमेशा मौजूद रहेगा। राज्य में रेत माफिया पैदा करने और उनके संरक्षण के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

राज्य की वित्तीय हालत फिर राह पर

भगवंत मान ने कहा कि हर कोई जानता है कि इन नेताओं की अपने लंबे कुशासन के दौरान राज्य की अंधाधुंध लूट करने वाले माफिये के साथ सीधी मिलीभुगत थी। राज्य की वित्तीय हालत फिर राह पर आने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत माफिया, जिसको पिछली सरकार के नेताओं की सरप्रस्ती प्राप्त थी, के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की गई जिससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मिलना यकीनी बनाया जा सके।

भगवंत मान ने कहा, “पहले रेत महंगी भाव पर मिलती थी जबकि नशा बाज़ार में आसानी से मिल जाते थे।“ उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोक भलाई को नजरअन्दाज किया परन्तु उनकी सरकार लोगों को बिना किसी मुश्किल के सेवाएं प्रदान करने और सरकारी खजाने की लूट रोकने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है।

सरकार ने गारंटी को पूरा किया

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की वचनबद्धता ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अथक यत्नों स्वरूप पंजाब को जन हितैषी फ़ैसले लेकर वित्तीय घाटे से वित्तीय लाभ वाले राज्य के तौर पर तबदील किया गया जिससे राज्य की छिन चुकी शान बहाल होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रेत माफिये के ख़ात्मे के लिए कई साहसी फ़ैसले लिए हैं जिससे लोगों को सस्ती रेत मिलनी यकीनी बनाई जा सके क्योंकि यह माफिया पिछले समय में मनमानियां करता था। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने गारंटी को पूरा किया है और अब इन सार्वजनिक खदानों पर सिर्फ़ 5. 50 रुपए में रेत बिक रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की हर माफिये के साथ मिलीभुगत थी जिसने अपने लंबे कुशासन के दौरान राज्य को दोनों हाथों लूटा। उन्होंने कहा कि किसी भी दाग़ी व्यक्ति को उनकी सरकार के अधीन किसी भी स्रोत से ग़ैर-कानूनी ढंग से पैसा इकट्ठा करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों की भलाई और लोगों की खुशहाली के लिए हर फ़ैसला करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई हुई है और भ्रष्टाचार करने वाले हर व्यक्ति चाहे कोई भी रुतबा रखते हो, के विरुद्ध हरगिज़ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि किसी को भी जनता का सरमाया लूटने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी थे।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *