Paper Leak Case: AAP नेता एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 22 Apr 2023

डेली संवाद, गुजरात। Paper Leak Case: गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता युवराज सिंह जडेजा (Yuvraj Singh Jadeja) को भावनगर में दो लोगों से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Yuvraj Singh Jadeja
Yuvraj Singh Jadeja
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

एक अधिकारी ने कहा कि जिन दो व्यक्तियों से कथित रूप से जबरन वसूली की गई है, उनमें से एक कथित रूप से डमी उम्मीदवार गिरोह का मास्टरमाइंड है, जिसका हाल ही में पर्दाफाश किया गया था। उन्होंने कहा कि आप युवा विंग के नेता जडेजा को पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

युवराज सिंह जडेजा अब खुद डमी स्कैंडल में फंस गए हैं। भावनगर के नीलामबाग थाने में युवराज सिंह, उनके साले कनभा गोहिल और 6 अन्य के खिलाफ 1 करोड़ की रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई गई है। डमी कांड में, एक शिकायत दर्ज की गई है कि युवराज सिंह जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना नाम उजागर नहीं करने के लिए पीके दवे से 45 लाख और प्रदीप बरैया से 55 लाख की उगाही की थी।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *