Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद आई.जी. सुखचैन सिंह का बड़ा बयान आया सामने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल को आज मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कई अहम खुलासे हुए। आईजी सुखचैन गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपाल सिंह को आज सुबह करीब 6.45 बजे मोगे के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया।

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद आई.जी. सुखचैन सिंह का बड़ा बयान आया सामने
मोगा में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करती पुलिस

उसे एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया और पंजाब पुलिस ने डिब्रूगढ़ भेज दिया। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस विंग के संयुक्त अभियान के तहत की गई है। आईजी सुखचैन गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने का यह अभियान पिछले 35 दिनों से चल रहा था और पंजाब पुलिस की सभी शाखाएं समन्वय के साथ काम कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि इस बीच पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति बनाए रखी। हम पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। पंजाब पुलिस ने भी इन 35 दिनों के दौरान राज्य में पूरी तरह शांति बनाए रखी। आई.जी. ने बताया कि उन्हें पहले ही इनपुट मिले थे कि अमृतपाल गांव रोडे में हैं जिसके बाद इंजेलिजेंस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया। गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

गुरुद्वारा साहिब को हर तरफ से घेर लिया लेकिन इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को कायम रखा गया क्योंकि अमृतपाल गुरु घर के अंदर था जिसके चलते पुलिस वर्दी में गुरुद्वारा साहिब के अंदर नहीं जा सकती थी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस तैनात की गई तो तब अमृतपाल गुरु घर में नतमस्तक हो रहा था। इसके बाद अमृतपाल के गुरुद्वारा साहिब के बाहर आने पर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया।

VIDEO – हमारे पास 92 बेशकीमती चेहरे, लेकिन गरीब रिंकू को टिकट दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *