Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का छलका दर्द: न्याय नहीं देना चाहती सरकार, अब बदनाम करने की रची जा रही साजिश …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, मानसा। Sidhu Moosewala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता पिता ने आज पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि उनको इंसाफ मिले इसलिए अब पंजाब सरकार द्वारा अब मूसेवाला को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के आलावा किसी को भी वोट दो लेकिन आप को मत देना।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का परिवार हर रविवार को सिद्धू के प्रशंसकों को न्याय के लिए संबोधित करता है। आज फिर सिद्धू मूसेवाला के पिता सरदार बलकौर सिंह ने सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बेटे की हत्या के न्याय के लिए कदम दर कदम ठोकर खा रहे हैं लेकिन सरकार न्याय देने के बजाय उनके बेटे को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि जब सरकार को पता चला कि वे जालंधर चुनाव में उतर सकते हैं तो सिद्धू मुसेवाले को चित्रित करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा नई साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वह जल्द ही जालंधर जाएंगे और सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के बजाय किसी और पार्टी को वोट देने की बात कही।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

सिद्धू मूसेवाला के बारे में विधायक देव मान द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा कि लगातार 10 दिनों से उनके घर के सामने भारी हथियारों से लैस गैंगस्टर घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि यह किसकी जिम्मेदारी है। सिद्धू मूसेवाला को खुद सड़कों पर बदमाशों का सफाया करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने विधायकों को चुप रहने के लिए कहने की अपील की है।

VIDEO – हमारे पास 92 बेशकीमती चेहरे, लेकिन गरीब रिंकू को टिकट दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *