Jalandhar By Poll: जालंधर वेस्ट हल्के के वार्ड नंबर 41 की चर्च कॉलोनी से 60 परिवारों ने थामा आप का दामन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोक सभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) का माहौल पूरी तरह से यौवन पर पहुंच गया है। इसी दौरान जालंधर वेस्ट में आते वार्ड नंबर 41 में समाज सेवी सुभाष गोरिया ने जबरदस्त चुनाव प्रचार करने का तरीका तैयार किया है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के फॉउंडर मैंबर के एल भटी, सतनाम कलेर, बलविंदर जे ई, हरदेव बिट्टू, मनोज शर्मा, गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, गुरदीप कुमार,किरपाल सिंह,महिंदर पाल जखु को साथ लेकर ज़मीनी स्तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आज रविवार को सुभाष गोरिया की अध्यक्षता में चर्च कॉलोनी की अध्यक्ष अवनिता भगत ने 60 परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। जिनको पार्टी के फॉउंडर मेंबरों ने सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल हुए भाजपा, कांग्रेस, शिव सेना, अकाली दल के गठबंधन में सेंधमारी करते हुए लगातार इन पार्टियों के नेताओ और कार्यकर्ताओं को आप के साथ जोड़ा गया।

जबसे सुभाष गोरिया ने आम आदमी पार्टी जॉइन की है तबसे उन्होंने आम आदमी पार्टी के परिवार का वार्ड नंबर 41 में ग्राफ बड़ा दिया और पार्टी का कद ऊँचा किया। लोक सभा उपचुनाव के लिए सुशील रिंकू के लिए घर घर जाकर वोट मांगे। के एल भटी, बलविंदर जे ई, सतनाम कलेर ने कहा कि सुशील रिंकू को वार्ड नंबर 41 से सबसे ज्यादा लीड से जिताएंगे।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

इस अवसर पर अवनिता भगत, सरोजनी शर्मा, रचना रानी, पूनम,सनी राजपूत,मलकीत सिंह,मुकेश वर्मा, साब लाल, राखी, ज्ञान चंद चावला, गोपी चावला, सोनिया भगत, बलबीर भगत,शुभम भगत, अमित कुमार, विजय कुमार, लेख राज, बलजिंदर कुमार, अमीर चंद, गणेश कुमार, किशन देव शर्मा, सनी, कमलजीत, सतिंदर, चरण दास, ललिता, ओम प्रकाश, राम चंद ने भी थामा आप का दामन।

VIDEO – हमारे पास 92 बेशकीमती चेहरे, लेकिन गरीब रिंकू को टिकट दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *