Richest Chief Minister: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति, पढ़ें और देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Richest Chief Minister: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, क्या आपको पता हैं इनके नाम। चलिए आज हम आपको बताते हैं इन रईस मुख्यमंत्रियों के बारे में। आज हम आपको देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, वह कौन-कौन से हैं और उनके पास कितने करोड़ों रुपए की संपत्ति है।

मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जगन मोहन रेड्डी का आता है। आज उनके पास लगभग 510 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है ओर पिछले साल की एक रिपोर्ट के अनुसार जगन की संपत्ति 373 करोड़ रुपये थी, जिसमें उन्हें विरासत में मिली संपत्ति और उनकी खुद की कमाई गई संपत्ति भी शामिल है। वह 2022 में भी देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों के चार्ट में शीर्ष पर थे और इस बार भी हैं ।

मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे नंबर पर नाम है अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का। हालांकि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की दौलत का एक तिहाई भी उनके पास नहीं है लेकिन फिर भी पेमा खांडू के पास 163 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आगे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं क्यूंकि नवीन पटनायक के पास 63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पटनायक की संपत्ति काफी हद तक उनकी अचल संपत्ति है ओर उनकी कुल 63.9 करोड़ रुपये की संपत्ति में से लगभग 63.6 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। इस 76 वर्षीय अविवाहित राजनेता की तीन अचल संपत्तियां हैं जो उन्हें विरासत में मिली हैं, जबकि उन्होंने खुद से अभी तक भी कोई संपत्ति नहीं जोड़ी है।

इस लिस्ट में आगे नाम आता है केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी का नाम है। आज के समय में उनके पास 38 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है और पिछली लिस्ट में पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के पास कुल 38.39 करोड़ की संपत्ति दर्शाई गई थी। वह देश के सबसे धनवान मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है |

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

अंत में इस लिस्ट में नाम आता है नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो का। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है।

VIDEO – मिलिए देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों से, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *