Punjab News: इतिहास गवाह है, जिन्होंने भी पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश की है, वह कभी भी कामयाब नहीं हुए: चीमा

Daily Samvad
4 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग शांतिप्रिय लोग हैं। वे शांति और विकास चाहते हैं। इतिहास गवाह है कि जिसने भी पंजाब की साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को भंग करने की कोशिश की, वह हमेशा असफल रहा है।

रविवार को मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अजनाला कांड के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को ढाल बनाया गया था। लेकिन पंजाब पुलिस पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और सूझबूझ के साथ पूरी स्थिति को संभाला।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने बिना किसी तरह की फायरिंग और लाठीचार्ज किए पूरे हालात को काबू कर लिया। किसी को भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी नहीं करने नहीं दी क्योंकि वे सीएम के आदेशानुसार काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

चीमा ने कहा कि 18 मार्च को अमृतपाल सिंह कानून का सामना करने के बजाय पुलिस से डरकर भाग गया था। 36 दिनों के लंबे ऑपरेशन के बाद आज पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अमृतपाल ने अजनाला कांड जैसा स्टंट करने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर पंजाब पुलिस ने कुशलता से काम किया।

चीमा ने पिछली अकाली- भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके शासन में बेअदबी की कई घटनाएं हुईं और पुलिस फायरिंग में कई मासूम लोग मारे गए। लेकिन यह आम आदमी पार्टी की धर्मनिरपेक्ष सरकार है, जो सभी धर्मों का सम्मान करती है और पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

चीमा ने कहा कि पंजाब की सांप्रदायिक सद्भाव और शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम इसे किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धैर्यपूर्वक कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद दिया और राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

चीमा ने पंजाब के लोगों को भी सरकार पर भरोसा करने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं हुई। उन्होंने लोगों से आप सरकार का समर्थन करते रहने की अपील की और कहा कि हम अपने लोगों की मदद से ही शांति और भाईचारा कायम रख सकते हैं। राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए शांति बेहद जरूरी है।

VIDEO- अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *