Jalandhr News: वाल्मीकि समाज द्वारा भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट हुए शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 23 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: वाल्मीकि समाज द्वारा भारत रत्न और संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर केएल सहगल मेमोरियल जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट सहित विधायक अशोक पराशर, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह बांगर, राजिंदर सिंह रहल, गुरसेवक सिंह गैरी, सुखजिंदर सिंह संधू शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

यहां इस कार्यक्रम में पहुंचने पर वाल्मीकि समाज की ओर से हरचंद सिंह बरसट व पार्टी के अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आम लोगों के लिए किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग के लोगों के कल्याण में विश्वास रखती है। पार्टी द्वारा बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य में किए जा रहे कार्यों और पार्टी की नीतियों को लेकर जालंधर उपचुनाव के उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू को लोगो का पूरा समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने आगे कहा कि जालंधर उपचुनाव के लिए मिल रहे लोगों के समर्थन से साफ है कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय है। इस मौके पर वाल्मीकि समाज ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया और पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।

VIDEO- अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *