Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 24 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 23 अप्रैल, 2023 तक किसानों को 11,394 करोड़ रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, जिससे सत्ता में आने के उपरांत अपनी ही सरकार की तरफ से बनाऐ रिकॉर्ड को मात देकर नयी मिसाल कायम की है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इन विवरणों को सांझा करते हुये ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार की तरफ से पद संभालने से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान हितैषी रवैया अपनाया है, जिसकी पुष्टि तथ्यों और आंकड़ों से होती है।

मंत्री ने पिछले सालों में 23 अप्रैल तक किसानों की अदायगियों के आंकड़ों से तुलना करते हुये बताया कि इस साल इस तारीख़ तक 11,394 करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी किये जा चुके हैं जोकि पिछले सालों के रिकॉर्ड की अपेक्षा अधिक हैं। ज़िक्रयोग्य है कि पिछले साल इसी तारीख़ तक 11,288 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

इससे पहले इस तारीख़ तक सबसे अधिक अदायगियाँ साल 2018-19, 2013-14 और 2017-18 में क्रमवार 7568 करोड़ रुपए, 6745 करोड़ रुपए और 6418 करोड़ रुपए की गई थीं। मंत्री ने कहा कि 2020-21 और 2019-20 के दौरान किसानों को इस तारीख़ तक 300 करोड़ रुपए भी नहीं मिले थे जबकि साल 2015-16 में अदायगियाँ शुरू भी नहीं हुई थीं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार की तरफ से गेहूँ के खरीद कामों सम्बन्धी प्रक्रिया को और बेहतर बनाने और भ्रष्ट रिवायतों को ख़त्म करने के लिए किये गए ईमानदार यत्नों का यह नतीजा है। मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार फसल के नुकसान का मुआवज़ा देने या न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र की तरफ से लगाई गई कटौती के बावजूद पूरा मूल्य देने के लिए सक्रिय पहुँच अपना रही है।

VIDEO- अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *