Jalandhar By Poll: आप के सुशील रिंकू ने निकाली चुनावी रैली, सैकड़ों वाहनों में सवार AAP समर्थकों ने ‘आप’ के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 24 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज यहां चुनावी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में ‘आप’ समर्थकों ने भाग लिया और उन्होंने जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Jalandhar By Poll: आप के सुशील रिंकू ने निकाली चुनावी रैली, सैकड़ों वाहनों में सवार AAP समर्थकों ने 'आप' के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

रैली जालंधर के मलसियां इलाके से शुरू होकर लोहियां, पुनियां, शाहकोट, परजीयां के विभिन्न इलाकों से होते हुए मेहतपुर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को लोगों का भपुर समर्थन मिला और लोगों ने रैली के दौरान जगह जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सूबे में ‘आप’ सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले परंपरागत पार्टियों की सरकारें जनता से सिर्फ वादे ही करती थीं। अब तक सिर्फ आम आदमी पार्टी की ही ऐसी सरकार आई हैं जो अपने वादों को पूरा कर रही है और जनता के पक्ष में नई-नई योजनाएं लागू कर रही है।

Jalandhar By Poll: आप के सुशील रिंकू ने निकाली चुनावी रैली, सैकड़ों वाहनों में सवार AAP समर्थकों ने 'आप' के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

रैली के दौरान ‘आप’ प्रत्याशी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार बिना किसी भेदभाव के सूबे के हर क्षेत्र का व्यापक विकास कर रही है। सूबे के कारोबारियों और आम लोगों सहित अन्य सभी वर्गों के लोगों के लिए नई नई योजनाओं को लागु किया जा रहा है।

Jalandhar By Poll: आप के सुशील रिंकू ने निकाली चुनावी रैली, सैकड़ों वाहनों में सवार AAP समर्थकों ने 'आप' के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

उन्होंने कहा कि जालंधर हलके के समझदार लोगों ने ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर जलंधर उपचुनाव में ‘आप’ को बड़े अंतर से जिताने का फैसला कर लिया है। रैली के दौरान देशभक्ति गीत ‘रंग दे बसंती चोला’ भी गूंजा और और पार्टी समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *