Wrestlers Protest: पहलवानों की शिकायत पर इस दिन होगी सुनवाई, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इतना ही नहीं कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। दरअसल WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ पहलवान जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Wrestlers Protest: पहलवानों की शिकायत पर इस दिन होगी सुनवाई, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

आपको बता दे कि सर्वोच्च न्यायालय में सात महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ याचिका दायर की है। इसके साथ ही अदालत ने इनकी याचिका पर संज्ञान लेने के साथ ही यह भी आदेश दिया है कि सभी महिला याचिकाकर्ताओं के नाम न्यायिक रिकॉर्ड से हटाए जाएं ताकि उनकी किसी भी तरह की पहचान उजागर न हो सके।

Wrestlers Protest: पहलवानों की शिकायत पर इस दिन होगी सुनवाई, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण होता है। इसके साथ ही महासंघ के अध्यक्ष पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। सोमवार को जंतर-मंतर पर दूसरे दिन धरना करते हुए पहलवानों ने कहा था कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *