Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा रोज़गार के दिए जा रहे मौकों ने नई उम्मीद जगाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: घर, परिवार और रोज़गार के होते भला कोई देश क्यूं छोड़े, यहाँ म्यूंसीपल भवन में करवाए विशेष समागम के दौरान नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले 408 नौजवानों की यह भावनाएं थी। पंजाब सरकार द्वारा अधिक से अधिक नौजवानों को रोज़गार मुहैया कराने की मुहिम के अंतर्गत इन नौजवानों के स्थानीय निकाय, आम राज प्रबंध, लोक निर्माण और तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

आम राज प्रबंध विभाग में बतौर क्लर्क नियुक्ति पत्र लेने के मौके पर पटियाला से तनवीजोत ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह राज्य को अपनी सेवाएं दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले वह कनाडा या किसी अन्य विकसित देश जाने की सोच रहे थे परन्तु अब वह अपनों के नज़दीक ही रह सकेंगे।

तनवीजोत ने कहा कि यह मौका मिलने के कारण उन्होंने पक्का फ़ैसला कर लिया है कि वह अपना जीवन अब पंजाब को सेवाएं देने के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से रोज़गार मुहैया करवाने के लिए चलाई गई मुहिम की तारीफ़ करते हुए कहा कि इससे नौजवानों में नयी उम्मीद बंधी है।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा रोज़गार के दिए जा रहे मौकों ने नई उम्मीद जगाई

गाँव खनाल कलाँ ज़िला संगरूर के करमजीत सिंह ने भी आम राज प्रबंध विभाग में बतौर क्लर्क नियुक्ति पत्र लेने के उपरांत ऐसे ही विचार प्रकट करते हुये अपने साथी नौजवानों को भी अपील की कि वे विदेश जाने की अपेक्षा अधिक प्राथमिकता यहाँ रहते ही रोज़गार प्राप्ति को दें। उन्होंने कहा कि वह भी पहले विदेश जाकर अपना भविष्य बनाने के बारे सोच रहा था परन्तु रहना यहाँ ही चाहता था।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

करमजीत ने कहा कि अब पंजाब सरकार द्वारा उसे रोज़गार दिए जाने के कारण वह अपने दिल की इच्छा के मुताबिक अपने परिवार के पास रह कर बढ़िया जीवन गुज़ार सकेगा। सिर्फ़ तनवीजोत और करमजीत सिंह ही नहीं नियुक्ति पत्र वितरण समागम के दौरान उपस्थित लगभग सभी नौजवानों की यही राय थी।

नौजवानों का मानना था कि अपने माता-पिता की कमाई विदेश में लगाने के उपरांत उम्र का एक बड़ा हिस्सा वहां घर बनाने और स्थापित होने में गुज़र जाता है। उनका कहना था कि विदेश जाने की अपेक्षा कई गुणा बेहतर है यदि यहाँ पंजाब में ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा रोज़गार के स्थापित किए जा रहे मौकों का लाभ लिया जाए।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *