Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ ने मनाया ‘विश्व मलेरिया दिवस’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व मलेरिया दिवस’ मनाया गया‌। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ़ जागरूक करना था।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें छात्रों ने मलेरिया के लक्षणों, कारणों और उसके निवारण की जानकारी दी‌। संबंधित क्लब के छात्रों द्वारा मलेरिया जैसी बीमारी से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए,जिन पर स्लोगन लिखकर संक्रमित मच्छरों के काटने से होने वाले रोग मलेरिया के बारे में अन्य छात्रों को सचेत किया गया।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

उन्होंने इस नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से स्वस्थ जीवन-शैली और अस्वस्थ जीवन-शैली पर प्रकाश डालते हुए दिखाया कि एक निरोगी जीवन जीने और विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ से स्वयं को दूर रखने के लिए स्वस्थ जीवन-शैली का पालन करना अति आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ परिवेश, अच्छा आहार, शारीरिक व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता व सुरक्षित वातावरण ही हमें अनेक जानलेवा रोगों से संक्रमित होने से बचा सकते हैं।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *