Punjab News: बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियाँ मिलने से राज्य के नौजवानों का उत्साह बढ़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सत्ता संभालने के पहले वर्ष ही राज्य के नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के फ़ैसले से हज़ारों नौजवानों का उत्साह बढ़ा है।

पंजाब के लोक निर्माण विभाग में दिव्यांग वर्ग के अंतर्गत क्लर्क की नौकरी हासिल करने वाले गाँव थूही, ज़िला पटियाला से सम्बन्धित सुखवंत सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार ने मुझे पक्का रोज़गार मुहैया करवा के मेरा जीवन संवार दिया है। उसने कहा कि मैं आर्थिक तौर पर कमज़ोर परिवार से सम्बन्धित हूं और सरकारी नौकरी प्राप्त करके मैं और मेरा परिवार बेहद ख़ुश हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

सुखवंत सिंह ने कहा कि मुझे सरकारी नौकरी की बेहद ज़रूरत थी, क्योंकि मैं एक दिव्यांग व्यक्ति हूँ। मैंने आर्थिक कठिनाईयों के बावजूद मेहनत करके शिक्षा हासिल की है परन्तु मैं आम नौजवानों की तरह शारीरिक तौर पर समर्थ नहीं हूं। मेरे जैसे दिव्यांग व्यक्तियों के लिए क्लर्क की नौकरी बेहतर विकल्प है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

सुखवंत सिंह ने कहा कि कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के हाथों नियुक्ति पत्र हासिल करने की भी मुझे बहुत ख़ुशी है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने नये उम्मीदवारों को संबोधन होते हुये जो मेहनत और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने की प्रेरणा दी है, मैं उसको हमेशा याद रखूँगा।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *