Jalandhar News: बेअदबी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही पंजाब सरकार, इसके पीछे की साजिशों की हो उच्च स्तरीय जांच- राणा गुरमीत सोढी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 464 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: ऐतिहासिक गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा व गोलेवाला गांव में बेअदबी की हुई घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी इस बेअदबी के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं कर रही। भगवंत मान सरकार द्वारा सख्ती नहीं किए जाने के चलते शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं और वे इस तरह की घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

जालंधर में भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान राणा सोढ़ी ने कहा कि अपराधियों को कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है और वे आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और भगवंत मान सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने बेअदबी मामले में न्याय देने का अपना वादा पूरा नहीं किया। राज्य में आए दिन बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा बेअदबी के मुद्दे पर पेश किया गया सप्लीमेंट्री चालान, कहीं यह लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनावी स्टंट तो नहीं है? उन्होंने कहा कि इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को खुशहाल और समृद्ध बना सकती है। हमारे कहनी और करनी एक ही है और अब जनता भी यह समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नौ साल के शासन में पंजाबियों, विशेष रूप से सिखों के दशकों पुराने मुद्दों को बड़े पैमाने पर हल किया है, जैसे कि दिल्ली में सिख नरसंहार के अपराधियों को दंडित करना, श्री करतारपुर साहिब का लाघा खोलना, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के लिए एफसीआरए पंजीकरण की सुविधां , जीएसटी मुक्त लंगर, श्री गुरु नानक साहिब की 550 वां गुरुपुर्ब मनाना, जलियांवाला बाग स्मारक का नवीनीकरण, पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बीढ़ों (स्वरूपों) को भारत वापिस लाना आदि।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

राणा सोढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सिखों और पंजाबियों के लिए किए गए कार्यों की सूची इतनी बड़ी (लंबी) है कि उसे प्रेस नोट के माध्यम से बताना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनवरी 2024 से देश की सभी परीक्षाएं पंजाबी में भी दी जा सकेंगी, यह पंजाबियों को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी तरफ से तोहफा है। इसलिए हम पंजाब के सभी लोगों की तरफ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं।

VIDEO- भाजपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप, महिला पहलवान धरने पर बैठीं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *