Jalandhar By Poll: अकाली दल की अपील, 10 मई तक प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर को रिहा नही किया, तो जालंधर के मतदाता AAP का बहिष्कार करें 

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 545 शब्द|📅 25 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: शिरोमणी अकाली दल ने आज इस हलके के मतदाताओं से प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर को 10 मई से पहले रिहा नही करने की स्थिति में आम आदमी पार्टी का बहिष्कार करने की अपील की है। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता सरदार विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि प्रो. भुल्लर की रिहाई की फाइल पिछले डेढ़ साल से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेज पर पड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि फाइल को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई थी, प्रो. भुल्लर की रिहाई को टालने के लिए जानबूझकर चार बार सजा समीक्षा बोर्ड को भेजा गया। अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार वल्टोहा ने प्रो. भुल्लर की रिहाई के लिए पंजाबियों से दिल्ली के मुख्यमंत्री को फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘ दुनिया भर में सिख इस बात से परेशान हैं कि प्रो. भुल्लर को रिहा नही किया जा रहा, जबकि उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण मानवीय आधार पर उनकी रिहाई की सिफारिश की गई थी।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उन्होंने कहा कि सिख इस बात से आहत है कि जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया गया, वहीं दोहरी सजा काट चुके और 28 से 30 साल तक जेल में रहने वाले सिख बंदियों को रिहा नही किया जा रहा है’’। सरदार वल्टोहा ने भाई बलवंत सिंह राजोआणा की रिहाई में देरी के लिए भारतीय जनता पार्टी की निंदा की।

उन्होने कहा भाई राजोआणा की रिहाई के मामले में केंद्र अपने कदम पीछे खींच रहा है, जबकि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने उठाया था, जिसने केंद्र सरकार से शिरोमणी कमेटी द्वारा बंदी सिंहों की ओर से दायर दया याचिका पर निर्णय लेने के लिए कहा गया था। अकाली नेता ने इस बात पर हैरानी जताते हुए कहा कि भाई राजोआणा सहित सिख बंदियों को रिहा क्यों नही किया जा रहा है, जबकि केंद्रीय मंत्री गजेंद शेखावत ने उनकी रिहाई की मांग वाले फाॅर्म पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

उन्होने कहा, ‘‘ भाजपा के अन्य नेता सहित 25 लाख लोग बंदी सिंह परिवार की रिहाई की मांग हो गए हैं। उन्होने कहा कि भाजपा को सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और 2019 में किए गए सभी बंदियों को रिहा करना चाहिए। वरिष्ठ अकाली नेता ने तीनों सिख बंदियों की समय पूर्व रिहाई की भी मांग की, जिन्हे कई सालों से नियमित जमानत भी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि इन बंदियों में से एक -गुरमीत सिंह इंजीनियर ने समय से पहले रिहाई के लिए आवेदन किया था, लेकिन पंजाब की आप सरकार ने अदालत में कहा था कि गुरमीत ‘‘ बुरे दिमाग का व्यक्ति है और आतंकवाद में शामिल हो सकता है’’। इस रवैये की निंदा करते हुए उन्होने कहा , ‘‘ इसीलिए हम कहते हैं कि यह सरकार सिख विरोधी और पंजाब विरोधी है, क्योंकि यह बंदी सिंहो को रिहा करके सभी समुदायों के बीच सुलह नही करना चाहती है। इस अवसर पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पीरमोहम्मद भी उपस्थित थे।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *