Parkash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया गया पार्टी कार्यालय

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Parkash Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का निधन हो गया। बादल के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन (प्रकाश सिंह बादल अंतिम दर्शन) के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित पार्टी कार्यालय में रखा गया है।

दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया था।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

पी.एम. मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह बहुत दुखी हैं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती और एक महान नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया है।पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और कठिन समय में राज्य का साथ दिया। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *