Delhi Mayor Election: AAP की शैली ओबेरॉय दोबारा चुनी गई दिल्ली की मेयर, MCD सदन 2 मई तक स्थगित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 26 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Mayor Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर चुन ली गई है। आपको बता दे कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ पार्टी है। मेयर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामाकंन दाखिल किए थे जिनमे मौजूदा महापौर शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा रॉय थी।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

इस पद के लिए आज ही वोटिंग होनी थी, लेकिन वोटिंग से पहले भाजपा ने अपनी प्रत्याशी शिखा राय और डिप्टी मेयर पद के कैंडिडेट का नाम वापस ले लिया। 22 फरवरी को हुए चुनाव में शैली ओबेरॉय मेयर बनी थीं। तब उनका कार्यकाल केवल 38 दिन का था, जो अब खत्म हो रहा है। इसी वजह से मेयर के चुनाव दोबारा हो रहे थे, क्योंकि दिल्ली एमसीडी का कार्यकाल एक अप्रैल से शुरू होता है और अगले साल 31 मार्च को खत्म होता है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी सदन के सभी पार्षदों और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए मनोनीत विधायकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली नगर निगम की सेवा का एक बार फिर से मौका देने के लिए आप सबका धन्यवाद। हम सब मिलकर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सदन की कार्यवाही 2 मई तक के लिए स्थगित कर दी।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *