Jalandhar By Poll: आप ने विरोधियों को बुरी तरह से पछाड़ा, कांग्रेस को फिर दे दिया बड़ा झटका, कई कांग्रेसी AAP में शामिल 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 26 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll:  जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मजबूत होती जा रही है। पारंपरिक पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में खुरला किंगरा कस्बे के हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विशाल रैली निकाली।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

रैली के दौरान मान सरकार के कार्यों से प्रभावित कांग्रेस जिला युवा सचिव रवि कुमार अपने साथियों के साथ आप में शामिल हो गए। इस मौके पर पंजाब ‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, विधायक हरदीप सिंह मुंडिया, ‘आप’ पंजाब के राज्य सचिव राजविंदर कौर थिआडा, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, चेयरमैन मंगल सिंह, जगबीर सिंह बराड़, डॉक्टर हरपाल सिंह, अमरीक बागरी, आत्म प्रकाश बबलू, इंदर चड्ढा, सोभा भगत मौजूद रहे।

Jalandhar By Poll: आप ने विरोधियों को बुरी तरह से पछाड़ा, कांग्रेस को फिर दे दिया बड़ा झटका, कई कांग्रेसी AAP में शामिल 

रवि कुमार के साथ ओम प्रकाश बंधन, मीठा सिंह, प्रीतम सिंह गुरदीप सिंह ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हरचंद सिंह बरसट ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आप नेताओं को माला पहनाकर और फूल बरसाकर अभिनंदन किया। रैली में आम लोगों में जालंधर उपचुनाव के लिए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू व पार्टी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर के सभी क्षेत्रों के लोगों में आम आदमी पार्टी के लिए बहुत उत्साह है। इस बार जालंधर इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि जालंधर हलके के लोग पंजाब विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी पारंपरिक पार्टियों को हरा कर आम आदमी पार्टी को मौका देंगे।

हम मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं’, हमारी बात नहीं सुनी जा रही है, देखें महिला पहलवानों का दर्द

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *