Parkash Singh Badal: भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 26 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Parkash Singh Badal: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले व 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर आज भारतीय जनता पार्टी की समूची लीडरशिप ने भाजपा चुनाव कार्यालय, लाजपत नगर में सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा तथा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Parkash Singh Badal: भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजली

जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री डॉ. महिंदर सिंह, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल पूर्व विधायक मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, पूर्व विधायक एवं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, राकेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, दीवान अमित अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवलवीर सिंह टोहड़ा आदि ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

डॉ. महेंदर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से राजनीति की नई जेनरेशन से लेकर पुराने सभी नेता शोक में हैं। पांच बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता थे तथा हर कोई उनकी बात सुनता था और मानता था। उनके निधन से देश व पंजाब की सियासत की एक सदी का अंत हो गया है।

उनके निधन से पंजाब सहित देश की सियासत को कभी ना पूरा होने वाले नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी पंजाब की राजनीति के एक ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने पंजाब तथा उसकी जनता के लिए कई एतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने जनता के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि जनता उन्हें कभी भुला नहीं सकती।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से हर तरफ शोक की लहर है और वह वाहेगुरु जी के चरणों में दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बादल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की तथा परिवार को दुःख को सहने की भगवान के श्रीचरणों में अरदास की।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *