Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना के नए 320 मामले आए सामने, सक्रीय मामलों की गिनती 1863 तक पहुंची

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना के सक्रीय मामलों में कमी देखने को मिली है। वहीं, 24 घंटे में राज्य में 2 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर से 7341 सैंपल लिए हैं। एकत्र किए गए नमूनों में से 6777 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 320 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

राज्य के मनसा और तरनतारन में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। दोनों डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। प्रदेश में अभी 40 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जिनकी हालत ठीक नहीं है। इनमे 39 लेवल-2 के मरीज है, जबकि एक लेवल-3 का मरीज है। जिनकी हालात कोरोना से खराब है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

पंजाब में राहत भरी खबर है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों से 401 मरीजों को डिस्चार्ज कर स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। राज्य में सक्रिय मामलों के आंकड़ों का ग्राफ भी नीचे गिर गया है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2101 से घटकर 1863 हो गई है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *