Punjab News: पंजाब में नहीं थम रहे बेअदबी के मामले, अब इस जिले में हुई गुटका साहिब की बेअदबी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब में बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन बेअदबी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक और मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आ रहा है सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक गुरदासपुर के गांव शाहूर कलां में गुटका साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में रखे गुटका साहिब को बाहर फेंक दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बेअदबी करने वाले का नाम सुच्चा सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

इससे पहले भी गत दिवस पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की बड़ी घटना सामने आई थी। यहां एक केशधारी युवक ने गुरुद्वारे के अंदर घुसकर पाठ कर रहे ग्रंथियों को पीटना शुरू कर दिया था। यह घटना सोमवार को रोपड़ जिले के मोरिंडा में हुई। घटना के बाद गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने बेअदबी करने वाले युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली थी।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *