Boxer Kaur Singh: मुख्यमंत्री ने महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर जताया शोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 27 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Boxer Kaur Singh: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज पूर्व ओलंपियन और महान मुक्केबाज कौर सिंह (Boxer Kaur Singh) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिन्होंने आज सुबह कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

Boxer Kaur Singh: मुख्यमंत्री ने महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर जताया शोक
Boxer Kaur Singh
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कौर सिंह ने बॉक्सिंग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि संगरूर के गांव खनाल खुर्द की कौर सिंह ने बॉक्सिंग की दुनिया में सितारे की तरह चमकते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। भगवंत मान ने कहा कि इस दिग्गज मुक्केबाज ने ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था।

Boxer Kaur Singh: मुख्यमंत्री ने महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर जताया शोक
पंजाब के CM भगवंत मान की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

सीएम ने कहा कि कौर सिंह का जीवन व योगदान नए उभरते खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत करने और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हम मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं’, हमारी बात नहीं सुनी जा रही है, देखें महिला पहलवानों का दर्द

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *