Jalandhar By Poll: पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक, व लॉ एंड ऑर्डर के हालात अगर कोई सुधार सकता है तो वो सिर्फ BJP ही है: विजय रूपाणी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 529 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते मैहतपुर में स्थित सेतिया रिसोर्ट में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जो एक रैली का रूप धारण कर गई। इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने व अन्य नेताओं ने अटवाल के पक्ष में जनता से समर्थन माँगा।

उनके साथ इस अवसर पर दिल्ली से लोकसभा सांसद हंस राज हंस, भाजपा गठबंधन के लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, फतेह जंग सिंह बाजवा व अन्य उपस्थित थे। विजय रूपाणी ने इस अवसर अपने संबोधन में कहा कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में रोजाना हो रही बैठकें अब जनसभा का रूप धरण कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इतना ही नहीं इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्त्ता जिस दरवाजे पर समर्थन मांगने जाते हैं वहां से अटवाल के नाम पर जनता बहुत प्यार व समर्थन दे रही है। अटवाल को जनता का जिस तरह भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है उससे यह बात स्पष्ट है कि इस बार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की विजय पक्की है।

क्यूंकि जालंधर की जनता अब जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी की कहनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व लॉ एंड ऑर्डर के हालात अगर कोई सुधार सकता है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। क्यूंकि जनता ने भाजपा शासित राज्यों के विकास और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का पंजाब की भगवंत मान सरकार तथा पिछली कांग्रेस सरकार के शासन से आंकलन करने बाद अब अपना निर्णय ले लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

डॉ. राज कुमार वेरका व फ़तेह जंग सिंह बाजवा ने अपने संबोधन में कहा कि ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बनी है तब से राज्य में लॉ एंड ऑर्डर, ड्रग्स, गैंगस्टर व अपराधियों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और पंजाब सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देख रही है। आज पंजाब की जनता डर और दहशत के साए में जी रही है और इस सब से निजात पाना चाहती है। जनता ने भाजपा को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में भाजपा की सोच और केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचा कर जनता को उससे अवगत करवा कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की विजय तो अभी सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद 2024 में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी और 2027 में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *