Jalandhar By Poll: रिवायती पार्टियों की सरकारों ने पंजाब की जवानी और किसानी दोनों बर्बाद किया – मुख्यमंत्री भगवंत मान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 531 शब्द|📅 28 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को हल्का शाहकोट के विभिन्न इलाके में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मान ने शाहकोट और मेहतपुर में लोगों की भीड़ को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने रिवायती पार्टियां कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल पर हमला बोला और कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने पंजाब की जवानी और किसानी दोनों को बर्बाद किया।

कांग्रेस और अकाली सरकार ने आम घरों के नौजवानों को नौकरी देने के बजाय अपने नेताओं और मंत्रियों के परिवारों एवं रिश्तेदारों को नौकरियां दी। इन लोगों ने पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसे से अपने बड़े-बड़े महल बना लिए और जनता को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

मान ने कहा कि इन पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं ने नौजवानों के हाथ में कलम के बजाय बंदूक पकड़ाई और रोजगार देने के बजाय ड्रग्स दिया। हमारी सरकार पंजाब के नौजवानों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमने एक साल के भीतर पंजाब के 28000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी है और आगे भी बड़ी संख्या में नौकरियों की रिक्तियां निकालेंगे।

Jalandhar By Poll: रिवायती पार्टियों की सरकारों ने पंजाब की जवानी और किसानी दोनों बर्बाद किया - मुख्यमंत्री भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए हमारी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। सरकार बनने के मात्र एक साल के भीतर ही हमने पंजाब के आम लोगों के अच्छे इलाज के लिए 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए।

इन मोहल्ला क्लीनिकों में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज हो चुके हैं और पांच लाख से ज्यादा लोगों के मुफ्त जांच हुए। इसके अलावा हम पंजाब के सरकारी अस्पतालों को भी अपग्रेड कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजाब के सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट हॉस्पिटलों से भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंजाब की जवानी बचाने के साथ-साथ किसानी बचाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार बनने के बाद हमने गन्ना किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाकर देशभर में सबसे ज्यादा ₹390 प्रति क्विंटल कर दिया। इसके अलावा बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा बढ़ाकर ₹15000 प्रति एकड़ दिया।

मान ने जालंधर के लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में आपके पास संगरुर की तरह इतिहास रचने का मौका है। इस मौके को गंवाना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह विधानसभा चुनावों में आपने मुझे प्यार और समर्थन दिया, उसी तरह इस चुनाव में आप हमारे उम्मीदवार सुशील रिंकू को अपना प्यार और समर्थन देंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के दर्जनों राज्य स्तरीय व स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *