Wrestlers Protest: FIR दर्ज होने के बाद बोले WFI चीफ बृजभूषण, कांग्रेस पर साधा निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestlers Protest: WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने आज अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बृजभूषण ने कहा कि पहलवानों का ये धरना प्रदर्शन फर्जी है और जल्दी ही इसकी सच्चाई सभी के सामने आएगी। उन्होंने कहा कि वह खुद को निर्दोष मानते हैं और इसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब FIR दर्ज हो गई तो खिलाड़ी क्यों धरने पर बैठे हैं।

Wrestlers Protest: FIR दर्ज होने के बाद बोले WFI चीफ बृजभूषण, कांग्रेस पर साधा निशाना

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन हर दिन एक नई मांग आती है। उन्होंने आरोप लगाने वाले पहलवानों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ये सारे पद विनेश फोगाट की कृपा से नहीं बल्कि जनता की कृपा से मिले हैं। इसी के साथ ही बृजभूषण शरण ने आगे कहा कि इस धरने के पीछे देश के कुछ उद्योगपति और कांग्रेस का हाथ है। उन्होंने कहा कि आज धरना स्थल पर कांग्रेस के नेता दिख रहे हैं और मेरी बात अब सच साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

अपने खिलाफ आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने कहा, ‘आप देखेंगे तो पाएंगे कि इनकी डिमांड लगातार बदलती है। जनवरी में इन लोगों ने इस्तीफे की मांग की। उस वक्त मैंने कहा था कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो इसका मतलब है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया। मेरा कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है। 45 दिनों में चुनाव होना है। इस्तीफा कोई बड़ी चीज नहीं है लेकिन मैं अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा, मैं अपराधी नहीं हूं।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *